दिहाड़ी मजदूर की बेटी पूनम की मेडिकल पढ़ाई का खर्च उठाएगा जिला प्रशासन
धनबाद, जुलाई 22 -- दिहाड़ी मजदूर की बेटी पूनम कुमारी का मेडिकल कॉलेज में नामांकन से लेकर डॉक्टर बनने तक की पूरी पढ़ाई का खर्च धनबाद जिला प्रशासन वहन करेगा। मंगलवार को धनबाद डीसी आदित्य रंजन ने पूनम को सम्मानित करते हुए यह घोषणा की। शहर की भूदा बस्ती में रहने वाली एसएसएलएनटी सीएम उत्कृष्ट बालिका विद्यालय की छात्रा पूनम कुमारी ने नीट में 582 अंक (99.1375 परसेंटाइल) और ऑल इंडिया रैंक 16,972 हासिल की है। पूनम के पिता धरमू गोराईं दिहाड़ी मजदूर व मां पीपू देवी गृहिणी हैं। परिवार की आर्थिक स्थिति बेहतर नहीं होने के बावजूद पूनम ने लगातार मेहनत के दम पर यह मुकाम हासिल किया। इससे पहले वह सीएम स्कूल ऑफ एक्सीलेंस से पढ़कर सीबीएसई 12वीं बोर्ड विज्ञान परीक्षा में 97.4 प्रतिशत अंक लाकर धनबाद टॉपर रह चुकी हैं।डीसी ने नीट में सफलता के लिए पूनम को सम्मानित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.