रांची, मई 7 -- कसमार, रांची/हिटी। झारखंड एकेडमिक काउंसिल (जैक) द्वारा जारी इंटर आर्ट्स के परिणाम में बोकारो जिले के कसमार प्रखंड अंतर्गत खैराचातर की छोटी कुमारी ने पूरे राज्य में प्रथम स्थान प्राप्त कर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है। पीएमश्री क्षेत्रनाथ प्लस टू उच्च विद्यालय, हरनाद की छात्रा छोटी ने 478 अंक हासिल कर न केवल अपने विद्यालय, बल्कि पूरे क्षेत्र का नाम रोशन किया है। एक साधारण परिवार से आने वाली छोटी के पिता भवानी शंकर नायक दिहाड़ी मजदूर हैं और माता माला देवी गृहिणी हैं। 'हिन्दुस्तान' के अपनी सफलता साझा करते हुए छोटी कुमारी ने बताया कि उनका लक्ष्य आईएएस अधिकारी बनकर देश की सेवा करना है। उन्होंने कहा कि यदि उन्हें भविष्य में उचित सहयोग और अवसर मिला, तो वे कठिन परिश्रम कर संघ लोक सेवा आयोग की परीक्षा अवश्य उत्तीर्ण करेंगी। अपनी पढ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.