दिसम्बर तक पूरे करें एयरपोर्ट के प्रमुख कार्य
वाराणसी, जुलाई 24 -- बाबतपुर। एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया (एएआई) के चेयरमैन विपिन कुमार ने गुरुवार को बाबतपुर एयरपोर्ट के विस्तार से जुड़े कार्यों का निरीक्षण किया। उन्होंने प्रस्तावित कार्यों की समीक्षा की और दिसम्बर तक सभी प्रमुख निर्माण कार्यों को पूरा करने के निर्देश दिए। चेयरमैन ने निर्माणाधीन नई टर्मिनल बिल्डिंग, मल्टीलेवल कार पार्किंग, रनवे एप्रन सहित अन्य परियोजनाओं की प्रगति जानी। इस दौरान जिलाधिकारी सत्येंद्र कुमार, एयरपोर्ट निदेशक पुनीत गुप्ता समेत संबंधित विभागों के अधिकारी और एजेंसियों के प्रतिनिधि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.