लखनऊ, जनवरी 5 -- वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने बताया कि दिसंबर 2024 के मुकाबले दिसंबर 2025 में सरकार को 1074.06 करोड़ अधिक राजस्व मिला है। दिसंबर 2024 में कर व करेत्तर मदों में 17605.32 करोड़ रुपये राजस्व मिला था जबकि दिसंबर 2025 में 18679.38 करोड़ रुपये राजस्व प्राप्त हुआ है। वित्तीय वर्ष 2025-26 में दिसंबर तक 1,59,730.88 करोड़ रुपये राजस्व मिला है। यह मौजूदा वित्तीय वर्ष में दिसंबर तक निर्धारित लक्ष्य का 74.2 प्रतिशत है। वित्त मंत्री ने बताया कि जीएसटी के तहत दिसंबर 2025 में 6563.04 करोड़ रुपये मिले जबकि दिसंबर 2024 में 6342.68 करोड़ रुपये मिले थे। वैट के तहत दिसंबर 2025 में 3086.83 करोड़ का राजस्व मिला जबकि दिसंबर 2024 में 3105.91 करोड़ मिले थे। डीजल व पेट्रोल पर टैक्स प्रदेश में अन्य राज्यों की तुलना में कम है। इलेक्ट्रिक व एथनॉल के प्रयोग से ...