लंदन, अप्रैल 22 -- अगर आपकी उम्र 18 साल से कम है, यानी आपका जन्म दिसंबर 2008 के बाद हुआ है तो ब्रिटेन में आपको सिगरेट नहीं मिलेगी। जी हाँ, ब्रिटिश संसद ने उस विधेयक को पारित कर दिया है, जिसमें 31 दिसंबर 2008 के बाद जन्मे लोगों के सिगरेट खरीदने पर प्रतिबंध लगाने का प्रावधान है। मंगलवार को पारित 'टोबैको एंड वेप्स बिल' के समर्थन में दशकों लंबा अभियान चलाने वाली संस्था 'एक्शन ऑन स्मोकिंग एंड हेल्थ' की मुख्य कार्यकारी हेजल चीजमैन ने कहा कि धूम्रपान और उससे होने वाले विनाशकारी नुकसान का अंत अब तय है। 'टोबैको एंड वेप्स बिल' को महाराजा चार्ल्स तृतीय की मंजूरी के लिए भेजा जाएगा, जो महज एक औपचारिकता भर है। इसके कानून की शक्ल अख्तियार कर लेने के बाद सरकार को तंबाकू, ई-सिगरेट और निकोटीन उत्पादों को विनियमित करने की शक्ति मिल जाएगी। ब्रिटेन में अभी 18...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.