बेगुसराय, नवम्बर 19 -- बरौनी, निज संवाददाता। ठंड व कुहासे के कारण रेल प्रशासन ने बरौनी से चलने व गुजरने वाली ट्रेनों के परिचालन दिन में दो दिसंबर से 27 फरवरी तक कटौती करने का निर्णय लिया है। जानकारी के मुताबिक बरौनी-ग्वालियर एक्सप्रेस दो दिसंबर से 27 फरवरी तक प्रत्येक मंगलवार व शुक्रवार को रद्द रहेगी। हावड़ा-काठगोदाम बाघ एक्सप्रेस सात दिसंबर से 22 फरवरी तक प्रत्येक रविवार को रद्द रहेगी। काठगोदाम-हावड़ा बाघ एक्सप्रेस नौ दिसंबर से 24 फरवरी तक प्रत्येक मंगलवार को रद्द रहेगी। कामाख्या-आनंद विहार नॉर्थ ईस्ट एक्सप्रेस तीन दिसंबर से 25 फरवरी तक प्रत्येक रवि व बुधवार को रद्द रहेगी। आनंद विहार-कामाख्या नॉर्थ ईस्ट एक्सप्रेस पांच दिसंबर से 27 फरवरी तक प्रत्येक मंगल व शुक्रवार को रद्द रहेगी। अलीपुरद्वार-दिल्ली सिक्किम महानंदा एक्सप्रेस तीन दिसंबर से 28...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.