दिसंबर से पहले छात्रवृत्ति भुगतान सुनिश्चित करें : चमरा लिंडा
रांची, जून 12 -- रांची, हिन्दुस्तान ब्यूरो। अनुसूचित जनजाति, अनुसूचित जाति, अल्पसंख्यक एवं पिछड़ा वर्ग कल्याण मंत्री चमरा लिंडा ने छात्रवृत्ति योजना पर विशेष जोर देते हुए विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिया है कि वे शैक्षणिक सत्र 2026-27 में प्री-मैट्रिक एवं पोस्ट-मैट्रिक छात्रवृत्ति का भुगतान दिसंबर माह से पूर्व हर हाल में सुनिश्चित करें। साथ ही छात्रवृत्ति वितरण को पारदर्शी एवं समयबद्ध बनाने के लिए एक प्रभावी मैकेनिज्म विकसित करने पर भी काम करें। मंत्री चमरा लिंडा ने शुक्रवार को विभिन्न विभागीय योजनाओं की विस्तृत समीक्षा की। बैठक में योजनाओं के क्रियान्वयन की गति और प्रभावशीलता को लेकर कई महत्वपूर्ण निर्देश दिए गए। बैठक में विभाग के सचिव एवं विशेष सचिव, आदिवासी कल्याण आयुक्त, आदिवासी सहकारी विकास निगम के एमडी सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.