दिसंबर में होगी 24वीं राज्य सब-जूनियर वॉलीबॉल चैंपियनशिप
लातेहार, सितम्बर 13 -- लातेहार, प्रतिनिधि। लातेहार जिला वॉलीबॉल एसोसिएशन की वार्षिक आमसभा रविवार को इनडोर बैडमिंटन स्टेडियम में कार्यकारी अध्यक्ष पंकज तिवारी की अध्यक्षता में हुई। बैठक में निर्णय लिया गया कि 24वीं झारखंड राज्य सब-जूनियर बालक-बालिका वॉलीबॉल चैंपियनशिप 2026-27 का आयोजन 16 से 20 दिसंबर तक लातेहार में किया जाएगा। प्रतियोगिता में राज्य के विभिन्न जिलों की बालक-बालिका टीमें हिस्सा लेंगी। बैठक में प्रतियोगिता के सफल आयोजन के लिए जिला प्रशासन के सहयोग से आयोजन समिति गठित करने का निर्णय लिया गया। इससे जिले के खिलाड़ियों को राज्य स्तरीय खिलाड़ियों के साथ खेलने और प्रतिभा दिखाने का अवसर मिलेगा। बैठक में अप्रैल 2025 की विशेष आमसभा की कार्यवाही का अनुमोदन किया गया। सचिव प्रवीण मिश्रा ने वर्ष 2025-26 का सचिवीय प्रतिवेदन प्रस्तुत किया। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.