बुलंदशहर, दिसम्बर 15 -- जिले में स्वास्थ्य विभाग द्वारा पूरे दिसंबर माह टीका उत्सव मनाया जा रहा है। इसका उद्देश्य उन बच्चों का टीकाकरण करना है, जिनके टीके बीच में छूट गए हैं या जिन्हें अब तक एक भी टीका नहीं लग पाया है। सोमवार को टीका उत्सव की समीक्षा में कुछ सीएचसी और पीएचसी पर लापरवाही सामने आई है। इसे गंभीरता से लेते हुए सभी सीएचसी व पीएचसी प्रभारियों के साथ-साथ बीपीएम और बीसीपीएम के साथ वर्चुअल मीटिंग कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए हैं। सीएमओ डॉ सुनील कुमार दोहरे ने बताया कि पांच वर्ष की उम्र तक सात चरणों में किया गया। टीकाकरण 12 गंभीर बीमारियों से बच्चों को सुरक्षित करता है। पहला टीका जन्म के समय लगाया जाता है और इसके बाद पांच वर्ष तक विभिन्न चरणों में टीके दिए जाते हैं। जिले में कुल 11 प्रकार के टीके लगाए जाते हैं, जिनमें तपेदिक, डिप्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.