नई दिल्ली, अक्टूबर 29 -- साल 2026 का आखिरी महीना यानी दिसंबर इंडियन ऑटोमोबाइल मार्केट के लिए काफी एक्साइटिंग रहने वाला है। दिसंबर 2026 में कई नई कारों और एसयूवी की मार्केट में एंट्री होने वाली है। इनमें नई जनरेशन टोयोटा फॉर्च्यूनर, फॉक्सवैगन वर्टस फेसलिफ्ट, होंडा की पहली इलेक्ट्रिक SUV और JSW की नई प्लग-इन हाइब्रिड एसयूवी शामिल हैं। इनमें कुछ का लॉन्च कन्फर्म हो गया है और कुछ की लॉन्च डेट को अभी कन्फर्म नहीं किया गया है। आइए इन चारों अपकमिंग गाड़ियों के बारे में जानते हैं।नई जेनरेशन टोयोटा फॉर्च्यूनर टोयोटा 1 दिसंबर 2026 को नई जेनरेशन फॉर्च्यूनर को लाने वाली है। हालांकि, भारत में इसकी लॉन्चिंग अगले साल होने की उम्मीद है। नई फॉर्च्यूनर के एक्सटीरियर और इंटीरियर में बड़े बदलाव देखने को मिल सकते हैं। इसका डिजाइन नई जेनरेशन हाइलक्स से इंस्पाय...