हापुड़, नवम्बर 29 -- जनपद हापुड़ का स्वास्थ्य विभाग आगामी एक दिसंबर से टीका उत्सव मनायेगा। पूरे माह 11 हजार छूटे बच्चों को टीके लगाये जाएंगे। शून्य से लेकर पांच वर्ष तक के बच्चों का टीकाकरण होगा। टीकाकरण से दस जानलेवा बीमारियों से रोकथाम होती है। जनपद में प्रत्येक बुधवार और शनिवार को नियमित टीकाकरण सत्र के तहत दस जानलेवा बीमारियों से रोकथाम के लिए बच्चों को टीके लगाये जाते हैं, जो लोग टीकाकरण से आनाकानी करते हैं उन्हें जागरूक करके टीकाकरण किया जाता है। अब शासन के आदेश पर पूरे दिसंबर माह में बच्चों को टीके लगाये जाएंगे। स्वास्थ्य विभाग टीका उत्सव मनायेगा। इसमें शून्य से लेकर पांच वर्ष तक के ऐसे बच्चों को टीके लगाये जाएंगे, जो टीकाकरण से छूटे हुए हैं। इसके तहत 11 हजार बच्चों को टीके लगाने का लक्ष्य तय किया गया है। -टीकाकरण के फायदें भी बताए ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.