मिर्जापुर, नवम्बर 26 -- मिर्जापुर। विन्ध्याचल मण्डल मण्डलायुक्त राजेश प्रकाश ने बुधवार को सदर तहसील के ग्राम विजयपुर में निर्माणाधीन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का मौके पर पहुंचकर निरीक्षण किया। इस दौरान मण्डलायुक्त ने अस्पताल भवन के प्रत्येक कक्ष, आपरेशन थियेटर, शौचालय के कार्यों की गुणवत्ता परखी। अस्पताल भवन की गुणवत्ता पर संतोष व्यक्त करते हुए आयुक्त ने कार्यदायी संस्था राजकीय निर्माण को आवश्यक निर्देश दिए। साथ ही कार्य में तेजी लाते हुए निर्धारित समय सीमा दिसंबर माह के अंत तक पूरा करने की हिदायत दी, ताकि हैण्डओवर के पश्चात अस्पताल का संचालन किया जा सके। हालांकि, अस्तपताल भवन में बहुत कार्य अवशेष नहीं रह गया है। निर्माण के प्रारम्भ करने की स्वीकृति वर्ष 2010 में हुई थी। 3.24 करोड़ लागत निर्धारित थी, लेकिन कतिपय कारणों से एसआईटी जांच के क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.