घाटशिला, मई 28 -- घाटशिला। रेलवे में मेन लाइन और लूप लाइन की कमी का असर ट्रेनों के परिचालन पर पड़ रहा है। सितंबर और अक्टूबर के बीच सालगाझुड़ी से आदित्यपुर तक चल रहे थर्ड लाइन निर्माण कार्य के पूरा हो जाने के बाद टाटा-खड़गपुर मार्ग पर ट्रेनों का परिचालन काफी हद तक सुधर जाएगा। यह बातें दक्षिण पूर्व रेलवे के महाप्रबंधक(जीएम) अनिल कुमार जैन ने बुधवार को मऊभंडार के एचसीएल डायरेक्टर बंगला में आयोजित संवाददाता सम्मेलन में कहीं। वहीं, घाटशिला रेलवे स्टेशन में अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत चल रहा कार्य दिसंबर तक पूरा कर लिया जाएगा। जिन ट्रेनों की विशेष मांग और आवश्यकता है, उनकी क्लोज मॉनिटरिंग की जा रही है तथा उन्हें समय पर चलाने का प्रयास किया जा रहा है। यह भी पढ़ें- रेलवे यात्रियों की सुविधा देने एवं विभिन्न ट्रेनो के ठहराव की मांगट्रेनों की विल...