देवघर, दिसम्बर 28 -- सारठ। दिसंबर माह के अंतिम सप्ताह में शुक्रवार को प्रखंड के जरूरतमंदों के बीच वितरण के लिए 3006 कंबल प्रखंड को प्राप्त हुआ। वहीं बढ़ती ठंड को देखते हुए शनिवार को बीडीओ चंदन कुमार सिंह ने आदिवासी बाहुल गांव लोधरा व बोड़वा में जरूरतमंदों के बीच कंबल वितरण किया। कहा कि प्रखंड क्षेत्र के जरूरतमंदों के बीच वितरण के लिए 4000 कंबल की स्वीकृति मिली है, जिसमें 3006 प्राप्त हो चुके हैं। ठिठुरती ठंड को देखते हुए तत्काल कंबल वितरण शुरू कर दिया गया है। शनिवार को लोधरा व बोड़वा गांव के दर्जनों जरूरतमंदों के बीच संबंधित पंचायत के मुखिया की मौजूदगी में कंबल वितरण कर शुरुआत कर दी गई है। जल्द सभी पंचायत के मुखिया, पंचायत सचिव व पंचायत प्रतिनिधियों के माध्यम से प्रखंड के सभी गांवों में असहाय पीड़ित वंचितों के बीच कंबल का वितरण कराया जाएगा। इ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.