लखनऊ, दिसम्बर 8 -- प्रदेश की प्राकृतिक संपदा पर्यटकों को अपनी ओर आकर्षित कर रही है। दिसंबर की शुरुआत के साथ ही प्रदेश के सभी 10 अंतरराष्ट्रीय महत्व वाले रामसर साइट प्रवासी पक्षियों की चहचहाहट से गुलजार हो उठे हैं। प्रतिवर्ष हजारों किलोमीटर दूर से आने वाले इन दुर्लभ पक्षियों के लिए सुरक्षित और अनुकूल आश्रय स्थली पर्यटकों के लिए भी पूरी तरह तैयार हैं। उत्तर प्रदेश ईको टूरिज्म विकास बोर्ड लगातार पर्यटक सुविधाओं के विकास और पर्यटन को बढ़ावा देने की दिशा में प्रयासरत है। पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह ने बताया कि 'उत्तर प्रदेश ईको टूरिज्म विकास बोर्ड प्राकृतिक धरोहरों के संरक्षण और विकास के लिए लगातार कार्य कर रहा है। विकास परियोजनाओं के माध्यम से अभी तक आगरा और हैदरपुर की दो परियोजनाएं सफलतापूर्वक पूरी की जा चुकी हैं।' सूर सरोवर बर्ड स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.