कन्नौज, दिसम्बर 18 -- कन्नौज,संवाददाता। बुधवार को मौसम ने कड़ा रुख अपनाते हुए जनजीवन को पूरी तरह प्रभावित कर दिया। घने कोहरे और कड़ाके की ठंड के कारण जिले में इस साल का अब तक का सबसे ठंडा दिन दर्ज किया गया। सुबह तड़के से ही पूरा क्षेत्र घने कुहरे की चादर में लिपटा रहा। कई स्थानों पर विजिबिलिटी घटकर सौ मीटर से भी कम रह गई, जिससे आवागमन बुरी तरह प्रभावित हुआ।दिनभर सूरज के दर्शन नहीं हो सके। आसमान में लगातार धुंध और बादलों की मौजूदगी बनी रही, जिससे ठंड का असर और बढ़ गया। मौसम विभाग के अनुसार, न्यूनतम तापमान करीब 8 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान लगभग 15 डिग्री सेल्सियस के आसपास दर्ज किया गया, जो सामान्य से काफी कम रहा। दिन भर धूप न निकलने के कारण लोगों को दिनभर ठंड अधिक महसूस होती रही। ठंड से बचाव के लिए लोग अलाव, हीटर और गर्म कपड़ों का सहा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.