घाटशिला, मार्च 6 -- घाटशिला, संवाददाता। घाटशिला प्रखंड की काशिदा पंचायत के खेरवाल जाहेर बनटोला में हर्षोल्लास के साथ दिशोम बाहा बोंगा का भव्य आयोजन किया गया। मांझी बाबा राम किशोर मुर्मू के नेतृत्व में आयोजित बाहा बोंगा में नायके बाबा गोपीनाथ मुर्मू ने विधिवत पूजा अर्चना की। बाहा नृत्य एवं बाहा गीत के माध्यम से सुख, शांति व समृद्धि के लिए इष्ट देवी-देवताओं का आह्वान किया गया। इसके बाद हजारों श्रद्धालुओं के बीच महाप्रसाद का वितरण किया गया।उपस्थित लोगों ने जाहेर में नमन कर आशीर्वाद स्वरुप साल का फूल ग्रहण किया। इस अवसर पर एक दर्जन नृत्य मंडलियों ने बाहा नृत्य प्रस्तुत किया। इससे पहले नायके बाबा और जाहेर कमेटी के सदस्यों को नृत्य करते हुए नायके बाखुल से जाहेर थान तक लाया गया। इस मौके पर जाहेर के संस्थापक स्व. कुनाराम मुर्मू की धर्मपत्नी फुलमन...