जमशेदपुर, मई 10 -- झारखंड-बिहार की पुस्तक परिक्रमा के तहत चार दिवसीय पुस्तक मेला दिशोम जाहेर परिसर करनडीह में आज से शुरू हो गया। इसका उद्घाटन पूर्वाह्न 11 बजे सीबीएसई बोर्ड की आईएससी बायो साइंस की नेशनल टॉपर शांभवी तिवारी तथा कोल्हान विश्वविद्यालय के कुलसचिव रंजीत कुमार कर्ण संयुक्त रूप से किया। समय इंडिया, नई दिल्ली द्वारा आयोजित इस मेले को पुस्तक मेला समिति (रजि.), रांची एवं प्रज्ञा रिसर्च एसोसिएशन (प्राण), रांची का सहयोग प्राप्त है। मेले में देशभर के प्रतिष्ठित प्रकाशकों की हजारों पुस्तकें एक ही छत के नीचे उपलब्ध होंगी। समय प्रकाशन, यश प्रकाशन, राजकमल प्रकाशन, वाणी प्रकाशन, ज्ञानपीठ प्रकाशन, राजपाल प्रकाशन, संवाद प्रकाशन, उपकार प्रकाशन (आगरा), मनोज पब्लिकेशंस, संवाद प्रकाशन (मेरठ), गोवो बुक्स, रणविजय प्रकाशन, दीपा प्रकाशन, अनु प्रकाशन ...