घाटशिला, फरवरी 1 -- मुसाबनी। दिशोम जाहेरगाढ़ कमेटी के अध्यक्ष अर्जुन माझी की अध्यक्षता में शनिवार को एक बैठक हुई। बैठक में बाहा बोंगा (सरहुल पर्व) 2026 के विशेष पर्व की तैयारी पर विशेष चर्चा की गई। आगामी एक मार्च को संभावित तिथि बाहा बोंगा के लिए प्रस्तावित किया गया। इस बैठक में उपस्थित समस्त पदाधिकारी एवं नायके बाबा, माझी बाबा, समस्त सदस्यों द्वारा बाहा बोंगा में मुख्य अतिथि, विशिष्ट अतिथि एवं सम्मानित अतिथियों के नाम पर भी चर्चा की गई। बैठक में दिशोम जाहेरगाढ़ के नायके बाबा मुकरू हेंब्रम, दिशोम जाहेर गाढ़ कमेटी के सचिव सुभाष मुर्मू, कोषाध्यक्ष कन्हाई मुर्मू, उपाध्यक्ष सिंगरई हेंब्रम, सलाहकार धानो मुर्मू, फाउंडर सदस्य श्याम मुर्मू, सायबा हेंब्रम, गोदा सोरेन, आदिम जनजाति उत्थान समिति के जिला अध्यक्ष लोबिन सबर, सोहदा ग्राम प्रधान दिलीप हें...