दिशोम गुरु स्व. शिबू सोरेन स्मृति दिवा-रात्रि कैनवस क्रिकेट टूर्नामेंट 24 से
लातेहार, मई 13 -- चंदवा, प्रतिनिधि। दिशोम गुरु स्व. शिबू सोरेन की स्मृति में आयोजित होने वाले दिवा-रात्रि कैनवस क्रिकेट टूर्नामेंट को लेकर बुधवार को झामुमो जिलाध्यक्ष लाल मोती नाथ शाहदेव ने पथ निर्माण विभाग विश्रामागार में प्रेस वार्ता की। इस दौरान उन्होंने जानकारी दी कि आगामी 24 मई से स्थानीय हाई स्कूल खेल स्टेडियम में कमांडो क्लब के तत्वावधान में भव्य क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने बताया कि इस टूर्नामेंट में कुल 32 टीमें हिस्सा लेंगी, जिससे क्षेत्र में खेल प्रतिभाओं को एक बड़ा मंच मिलेगा। प्रतियोगिता दिवा-रात्रि प्रारूप में आयोजित की जाएगी, जिससे दर्शकों को भी रोमांचक मुकाबलों का आनंद लेने का अवसर मिलेगा। श्री शाहदेव ने कहा कि यह आयोजन न केवल खेल को बढ़ावा देगा, बल्कि युवाओं को सकारात्मक गतिविधियों से जोड़ने का भी कार्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.