दिशोम गुरु शिबू सोरेन के आदर्श प्रेरणास्रोत रहेंगे: विधायक
गढ़वा, अगस्त 5 -- श्रीबंशीधर नगर, प्रतिनिधि। झारखंड के निर्माता व पद्मभूषण से सम्मानित दिशोम गुरु स्वर्गीय शिबू सोरेन की प्रथम पुण्यतिथि के अवसर पर मंगलवार को पथ प्रमंडल विभाग परिसर में श्रद्धांजलि सभा सह गोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में स्थानीय विधायक अनंत प्रताप देव मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। उनके पहुंचते ही झामुमो कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी के साथ स्वागत किया। कार्यक्रम की शुरुआत विधायक ने स्वर्गीय गिरवर पांडेय की प्रतिमा पर माल्यार्पण और दिशोम गुरु स्व. शिबू सोरेन के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर और दीप प्रज्ज्वलित करके की। उस दौरान उपस्थित कार्यकर्ताओं ने दिशोम गुरु अमर रहें, जब तक सूरज-चांद रहेगा, तब तक दिशोम गुरु का नाम रहेगा जैसे नारों से पूरे परिसर को गुंजायमान कर दिया। यह भी पढ़ें- दिशोम गुरु शिबू सोरेन की प्रथम पुण्य...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.