दिशोम गुरु शिबू सोरेन की प्रथम पुण्यतिथि पर झामुमो कार्यकर्ताओं ने दी श्रद्धांजलि
बोकारो, अगस्त 4 -- पेटरवार। झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) गोमिया विधानसभा के प्रधान कार्यालय, पेटरवार में मंगलवार को दिशोम गुरु स्व. शिबू सोरेन की प्रथम पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन पेटरवार प्रखंड झामुमो कमिटी की ओर से प्रखंड अध्यक्ष कृष्णा महतो की अध्यक्षता में किया गया। सभा में झामुमो कार्यकर्ताओं ने शिबू सोरेन की तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी। वक्ताओं ने कहा कि झारखंड आंदोलन के अग्रणी नेता और राज्य के निर्माता के रूप में शिबू सोरेन का योगदान अविस्मरणीय है। उनके संघर्ष, त्याग और आदर्श आने वाली पीढ़ियों को प्रेरित करते रहेंगे। मौके पर विधानसभा स्तरीय विधायक प्रतिनिधि सह जिला सचिव मुकेश कुमार महतो, प्रखंड विधायक प्रतिनिधि राकेश शेठी, प्रखंड अध्यक्ष कृष्णा महतो, उपाध्यक्ष मनोज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.