चक्रधरपुर, अगस्त 4 -- चक्रधरपुर। झारखंड मुक्ति मोर्चा के केंद्रीय सदस्य रामलाल मुंडा के नेतृत्व में झामुमो कार्यकर्ताओं ने पद्म भूषण दिशोम गुरु शिबू सोरेन की प्रथम पुण्यतिथि पर उन्हें शत-शत नमन कर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर चक्रधरपुर अनुमंडल अस्पताल में मरीजों और उनके परिजनों के बीच फल, बिस्किट और मिठाई का वितरण किया गया। मौके पर रामलाल मुंडा ने शिबू सोरेन के योगदान को याद करते हुए कहा कि उन्होंने महाजनी प्रथा के खिलाफ संघर्ष किया और सोनोत समाज का गठन किया। बाद में स्वर्गीय विनोद बिहारी महतो और ए.के. राय के साथ मिलकर झारखंड मुक्ति मोर्चा की नींव रखी। एक लंबे और ऐतिहासिक आंदोलन के बाद अलग झारखंड राज्य का निर्माण संभव हो सका, जिसमें राज्य के कई युवाओं ने अपनी शहादत दी। यह भी पढ़ें- Chaibasa News: आज होगा दिशोम गुरु शिबू सोरेन...