गिरडीह, जनवरी 12 -- बगोदर, प्रतिनिधि। बगोदर प्रखंड स्थित झामुमो कार्यालय में रविवार को झारखंड के दो शख्सियतों की एक साथ जयंती मनाई गई। दिशोम गुरु शिबू सोरेन एवं पूर्व सांसद सुनील महतो की जयंती मनाई गई। मौके पर दोनों की फोटो पर माल्यार्पण कर याद किया गया। मौके पर उपस्थित झामुमो के प्रखंड अध्यक्ष बंधन महतो ने कहा कि दिशोम गुरु शिबू सोरेन एवं पूर्व सांसद सुनील महतो भले ही दुनिया में नहीं रहे मगर दोनों को कभी भुलाया नहीं जा सकता है। चूंकि झारखंड निर्माण में दोनों के योगदान को सभी जानते हैं। दोनों के विचारों, संघर्षों और बलिदान को हमेशा याद रखा जाएगा। मौके पर प्रखंड सचिव साकिर अंसारी, रामचंद्र महतो, अनवर अंसारी, शहनवाज अंसारी, ढालचंद महतो, हिमांशु पटेल, परमेश्वर महतो आदि उपस्थित थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.