दिशोम गुरु को भारत रत्न भी मिलना चाहिए : मिथिलेश
गढ़वा, अगस्त 4 -- गढ़वा, प्रतिनिधि। झामुमो की ओर से मंगलवार को पद्मभूषण और दिशोम गुरु शिबू सोरेन की प्रथम पुण्यतिथि जिले भर में श्रद्धा और सेवा भाव के साथ मनाई गई। मुख्य कार्यक्रम शहर के कल्याणपुर स्थित बिरसा मुंडा हेलीपैड पार्क में आयोजित हुआ, जहां सर्वधर्म प्रार्थना सभा, श्रद्धांजलि सभा और सामाजिक सेवा से जुड़े विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में पूर्व मंत्री सह झामुमो के केंद्रीय महासचिव मिथिलेश कुमार ठाकुर ने शिबू सोरेन की तस्वीर पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। पूर्व मंत्री ने कहा कि केंद्र सरकार ने उन्हें पद्मभूषण से सम्मानित किया है, लेकिन उनके योगदान को देखते हुए उन्हें देश का सर्वोच्च नागरिक सम्मान भारत रत्न भी मिलना चाहिए।उक्त यह भी पढ़ें- दिशोम गुरु शिबू सोरेन की प्रथम पुण्यतिथि पर झामुमो कार्यकर्ताओं ने ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.