दिशोम गुरु का संपूर्ण जीवन शोषित, वंचित और आदिवासी-मूलवासी समाज के प्रति समर्पित रहा
गढ़वा, अगस्त 4 -- मेराल, प्रतिनिधि। झामुमो प्रखंड कमेटी की ओर से मंगलवार को दिशोम गुरु शिबू सोरेन की प्रथम पुण्यतिथि के अवसर पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। इस मौके पर झामुमो नेताओं ने उनकी तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी। श्रद्धांजलि सभा के बाद असहायों के बीच वस्त्र का वितरण किया गया। इस मौके पर झारखंड आंदोलन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले पूर्व प्रखंड अध्यक्ष दशरथ प्रसाद, केशवर साव, जवाहर पटवा, सुनील कुमार सिंह को अंगवस्त्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता सूर्य प्रकाश और संचालन पूर्व विधायक प्रतिनिधि हेमंत सिंह ने किया। उक्त अवसर पर जिला उपाध्यक्ष वीरेंद्र साव ने कहा कि दिशोम गुरु का संपूर्ण जीवन शोषित, वंचित और आदिवासी-मूलवासी समाज के अधिकारों के लिए समर्पित रहा। यह भी पढ़ें- Bokaro News: दि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.