दिशा सूचक बोर्ड से नाम पट्टिका गायब रहने से परेशानी
चंदौली, जून 15 -- इलिया। चकिया-इलिया मार्ग पर इलिया कस्बे में लगाया गया दिशा सूचक बोर्ड इन दिनों राहगीरों के लिए परेशानी का कारण बन गया है। बोर्ड पर कई स्थानों के नाम और दूरी दर्शाने वाली पट्टिकाएं क्षतिग्रस्त अथवा गायब हो चुकी हैं, जिससे बाहर से आने वाले लोगों को सही दिशा और दूरी की जानकारी नहीं मिल पा रही है। बोर्ड यात्रियों को मुगलसराय, वाराणसी, चंदौली, इलिया और लेवा सहित अन्य प्रमुख स्थानों की दिशा और दूरी बताने के लिए लगाया गया था। समय के साथ बोर्ड जर्जर हो गया और कई नाम पट्टिकाएं टूटकर गायब हो गईं। परिणामस्वरूप वाहन चालक और राहगीर अक्सर रास्ता पूछते नजर आते हैं। यह भी पढ़ें- जाम की समस्या से नहीं उबर पा रहे यात्री
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.