औरंगाबाद, अप्रैल 15 -- फोटो- 15 अप्रैल एयूआर 8 कैप्शन - श्रद्धांजलि सभा में दो मिनट का मौन रखकर याद करते मंच के सदस्य दाउदनगर, संवाद सूत्र। दिशा बौद्धिक मंच के तत्वावधान में प्रसिद्ध पार्श्व गायिका आशा भोंसले के निधन पर दाउदनगर में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में मंच के सदस्य उपस्थित हुए और दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत गायिका को नमन किया। कार्यक्रम में मंच के वरिष्ठ सदस्य द्वारिका प्रसाद उर्फ गुरु जी ने गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि 'पिया तू अब तो आ जा' जैसे चर्चित गीतों से संगीत जगत में अलग पहचान बनाने वाली आशा भोंसले लगभग आठ दशकों तक सुरों की साधना करती रहीं। उनके निधन से संगीत प्रेमियों के बीच शोक की लहर है। राजेन्द्र चौधरी ने उन्हें गायन के क्षेत्र की आइकन बताते हुए कहा कि उनकी आवाज में विविधता ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.