दिशा पाटनी ने अक्षय कुमार के लिए घर से मंगवाया खाना, दाल-चावल से ही तृप्त हो गए फिल्मों के खिलाड़ी
मुख्य संवाददाता, जून 23 -- बॉलीवुड अभिनेत्री दिशा पाटनी सोमवार को अभिनेता अक्षय कुमार, राजपाल यादव और भोजपुरी अभिनेत्री अक्षरा सिंह के साथ बरेली पहुंचीं। फिल्म वेलकम टू जंगल के प्रमोशन के सिलसिले में मुंबई से मुरादाबाद जाते समय उनका चार्टर्ड विमान दोपहर करीब दो बजे बरेली एयरपोर्ट पर उतरा। यहां से सभी कलाकार हेलीकॉप्टर के जरिए मुरादाबाद स्थित तीर्थंकर महावीर विश्वविद्यालय (टीएमयू) पहुंचे, जहां फिल्म के प्रचार और प्रीमियर कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। दिशा पाटनी के पिता और रिटायर्ड डीएसपी जगदीश सिंह पाटनी ने बताया कि मुरादाबाद जाते समय अक्षय कुमार ने दिशा से घर का बना खाना खाने की इच्छा जताई थी। इसके बाद दिशा ने अपने पिता को फोन कर खाने की व्यवस्था करने के लिए कहा। सूचना मिलने पर उनकी मां ने जल्द ही दाल, चावल, मिक्स सब्जी और रोटियां तैयार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.