रांची, मई 9 -- खूंटी, संवाददाता। समाहरणालय सभागार में शनिवार को सांसद कालीचरण मुंडा की अध्यक्षता में जिला विकास समन्वय एवं अनुश्रवण समिति (दिशा) की बैठक हुई। बैठक में विभिन्न विभागों की योजनाओं की समीक्षा कर अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए। सांसद ने जेएसएलपीएस के तहत करंज, साल बीज, महुआ और इमली समेत अन्य वनोपजों की खरीद सुनिश्चित करने तथा प्रत्येक पंचायत में सहकारी समिति गठन का निर्देश दिया। यह भी पढ़ें- बूढ़ा पहाड़ विकास योजनाओं को गति देने का निर्देशबैठक में महत्वपूर्ण निर्देश उन्होंने कृषि, सहकारिता और उद्यान विभाग को आपसी समन्वय से कार्य करने को कहा। बैठक में पेयजल संकट के स्थायी समाधान, नए बैराज और नहर निर्माण, पुरानी नहरों की सफाई तथा सिंचाई योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की गई। सांसद ने खराब ट्रांसफार्मरों को जल्द बदलने, जर्जर बिजल...