सीवान, मई 25 -- महाराजगंज, संवाद सूत्र। स्थानीय जदयू विधायक हेम नारायण साह ने जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति दिशा की बैठक में क्षेत्र की विभिन्न जनसमस्याओं को प्रमुखता से उठाया। बैठक में उन्होंने ट्रकों की ओवरलोडिंग पर सख्ती से प्रतिबंध लगाने की मांग करते हुए कहा कि ओवरलोड वाहनों के कारण सड़कों की स्थिति लगातार खराब हो रही है। दुर्घटनाओं की आशंका बनी रहती है। यह भी पढ़ें- दिशा की बैठक में विधायक ने उठाया जनहित का मुद्दाविद्युत आपूर्ति व्यवस्था विधायक ने क्षेत्र में विद्युत आपूर्ति व्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए नए ग्रिड निर्माण की आवश्यकता पर भी जोर दिया। उन्होंने कहा कि बिजली की बढ़ती मांग को देखते हुए बेहतर व्यवस्था जरूरी है ताकि लोगों को निर्बाध बिजली मिल सके। बैठक में विधायक ने शहर में बढ़ते यातायात दबाव को कम करने के लिए बाईपास ...