साहिबगंज, अप्रैल 14 -- साहिबगंज। जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की बैठक समिति के अध्यक्ष राजमहल सांसद विजय कुमार हांसदा की अध्यक्षता में सोमवार को समाहरणालय सभागार में हुई। बैठक का मुख्य उद्देश्य जिले में संचालित विभिन्न विकास योजनाओं की प्रगति की समीक्षा करना, उनके क्रियान्वयन में आ रही बाधाओं की पहचान करना एवं संबंधित विभागों को आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान करना था। बैठक में जनप्रतिनिधियों ने क्षेत्रीय समस्याओं को विस्तारपूर्वक रखा । उनके समाधान के लिए आवश्यक सुझाव दिए गए। राजमहल विधायक मो. ताजुद्दीन ने राजमहल अनुमंडल अस्पताल में अल्ट्रासाउंड सुविधा के अभाव का मुद्दा प्रमुखता से उठाया गया। उन्होंने बताया कि डॉक्टर के अभाव में आमजनों को काफी परेशानी होती है। यह भी पढ़ें- अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में चिकित्सकों की उप...