आगरा, मार्च 7 -- शुक्रवार को जय झूलेलाल मेला आयोजन समिति की बैठक मेले के संदर्भ में श्री कृष्ण गौशाला स्थित स्वामी लीलाशाह सत्संग हॉल न्यू शाहगंज रोड पर हुई। बैठक में समाजसेवी कमल छाबड़िया को मेले का संयोजक नियुक्त किया गया। बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि जल्द ही आयोजन समिति एक वृहद बैठक कर स्थान व तिथि की घोषणा करेगी। बैठक में सूर्यप्रकाश मदनानी, जितेन्द्र त्रिलोकानी, श्याम भोजवानी, अमृत माखीजा, जेपी धर्मानी, सुंदरलाल चेतवानी, विकास जेठवानी, मेघराज शर्मा, नरेश लखवानी, महेश सोनी आदि मौजूद थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...