शामली, जून 22 -- शामली। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर दिव्य योग संस्थान ट्रस्ट शामली के तत्वावधान में नगर पालिका भवन की ऊपरी मंजिल पर योग शिविर का आयोजन उत्साहपूर्वक किया गया। शिविर का शुभारंभ संस्थान के अध्यक्ष जितेंद्र शर्मा ने ओम की ध्वनि के साथ किया।इस दौरान योग प्रशिक्षकों द्वारा अंतरराष्ट्रीय योग प्रोटोकॉल के अनुसार ग्रीवा चालन, स्कंध चालन, पादहस्तासन, त्रिकोणासन, कटिचक्रासन, वक्रासन, भुजंगासन, शलभासन, मकरासन, उत्तानपादासन, अर्धहलासन सहित कपालभाति, शीतली एवं अनुलोम-विलोम प्राणायाम का अभ्यास कराया गया। कार्यक्रम का समापन प्रार्थना एवं शांति पाठ के साथ हुआ। योग साधकों को संबोधित करते हुए संस्थान अध्यक्ष जितेंद्र शर्मा ने कहा कि योग मनुष्य को ऊर्जावान बनाने के साथ-साथ प्राणिक शक्ति प्रदान करता है। यह भी पढ़ें- विश्रामपुर नगर परिषद ...