शामली, मई 25 -- दिव्य योग संस्थान ट्रस्ट रजिस्टर्ड शामली के तत्वावधान में रविवार को नगर पालिका परिषद शामली में संस्था के सभी सदस्यों की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता वरिष्ठ सदस्य रमेश बजाज ने करते हुए सर्व सम्मति से जितेन्द्र शर्मा को निर्विरोध अध्यक्ष मनोनीत किया। बैठक में संस्था के संरक्षक सरवन संगल ने अध्यक्ष पद के लिए जितेंद्र शर्मा के नाम का प्रस्ताव रखा, जिसका जयपाल सिंह ने अनुमोदन किया। इसके बाद उपस्थित सदस्यों ने सर्वसम्मति से जितेंद्र शर्मा को पुनः निर्विरोध अध्यक्ष निर्वाचित घोषित किया। अध्यक्ष निर्वाचित होने पर सभी सदस्यों ने नवनियुक्त अध्यक्ष को फूलमालाएं पहनाकर शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर अध्यक्ष जितेंद्र शर्मा ने सभी सदस्यों का आभार व्यक्त करते हुए संगठन को और अधिक मजबूत बनाने का संकल्प लिया। यह भी पढ़ें- दिव्य योग संस...