मेरठ, मार्च 30 -- शास्त्री नगर स्थित राजवंश भवन में ब्रह्मलीन जगतगुरु शंकराचार्य स्वामी दिव्यानंद तीर्थ महाराज की सातवीं पुण्यतिथि के अवसर पर पांच दिवसीय दिव्य मानस प्रवचन के प्रथम दिवस पर श्रद्धा और भक्ति का भाव रहा। प्रवचन के दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लेकर आध्यात्मिक लाभ लिया। दिव्य मानस प्रवचन में ज्योर्तिमठ अवंतरभानपुरा पीठाधीश्वर जगतगुरु शंकराचार्य स्वामी ज्ञानानंद तीर्थ महाराज ने अपने प्रवचनों में श्रद्धा और गुरु की महिमा पर विस्तार से प्रकाश डाला। ज्ञानानंद महाराज ने कहा कि गुरु के चरणों में स्थान प्राप्त करना राज्य के समान है, जो मन के अज्ञान रूपी अंधकार को दूर करता है। पूजन ज्ञानेंद्र अग्रवाल ने अपनी धर्मपत्नी के साथ विधि-विधान से किया। मुख्य अतिथि के रूप में कपिल देव अग्रवाल कौशल विकास मंत्री रहे। जिन्होंने कहा कि...