रुद्रपुर, अप्रैल 27 -- असद जावेद, खटीमा। चारूबेटा (टेढ़ाघाट) स्थित बंगाली कॉलोनी में आयोजित चौथे 'श्री श्री मतुआ सम्प्रदाय महोत्सव' के दूसरे दिन श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ पड़ा। तीन दिवसीय इस धार्मिक आयोजन में खटीमा और आसपास के क्षेत्रों से हजारों की संख्या में श्रद्धालु दर्शन और भजन-कीर्तन के लिए पहुंच रहे हैं। समस्त ग्रामवासियों के सहयोग से आयोजित उत्सव का विधिवत शुभारंभ रविवार को नगरपालिका चेयरमैन रमेश चंद्र जोशी ने किया। दूसरे दिन सोमवार को भव्य भजन संध्या और महाहरिनाम संकीर्तन का आयोजन हुआ। इस दौरान विभिन्न क्षेत्रों से आई कीर्तन मंडलियों ने प्रस्तुति देकर माहौल को भक्तिमय बना दिया। ढोल-मंजीरों की थाप और प्रभु के गुणगान से वातावरण आध्यात्मिक ऊर्जा से सराबोर हो उठा। यह भी पढ़ें- सात दिवसीय भागवत कथा को लेकर 151 कन्याओं ने निकाली कलश या...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.