आरा, अगस्त 17 -- आरा। शहर के चंदवा स्थित दिव्य भास्कर पब्लिक स्कूल में स्वतंत्रता दिवस पर कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। प्राचार्या रागिनी उपाध्याय ने ध्वजारोहण किया और छात्र-छात्राओं ने शिक्षकों के मार्गदर्शन में एक से बढ़कर एक देशभक्ति गीत-नृत्य, काव्य मंचन, लोकगीत एवं सांस्कृतिक प्रस्तुति दी। निदेशक मुकेश उपाध्याय ने बताया कि ऐसे कार्यक्रमों का उद्देश्य बच्चों में देशभक्ति की भावना जागृत करना और भारतीय संस्कृति से उन्हें जोड़ना है। इस कार्यक्रम में ढोलक पर सत्येंद्र कुमार मिश्रा और हारमोनियम पर रंगकर्मी मनोज कुमार सिंह का विशेष योगदान रहा। कार्यक्रम को सफल बनाने में विजय सिन्हा, गौरी शंकर ओझा, निरंजन सिंह, रेखा सिन्हा, पूनम तिवारी, प्राची पाण्डेय एवं निधि ओझा का विशेष योगदान रहा। यह भी पढ़ें- Ara News: प्रताप इंटरनेशनल स्कूल में सांस्क...