लखनऊ, जुलाई 9 -- लखनऊ, संवाददाता। बीरबल साहनी मार्ग स्थित श्री खाटू श्याम मंदिर के वार्षिकोत्सव पर गुरुवार मंदिर परिसर श्याम भक्ति से सरबोर हो उठा। दिव्य फूलों से 'हारे के सहारे' का मनोहारी दरबार सजाया गया। 400 श्याम भक्तों ने सामूहिक रूप से श्री श्याम अखंड ज्योत का पाठ किया। बाबा को 56 भोग लगा। सुबह से रात तक भजन-कीर्तन, श्याम नाम संकीर्तन और दर्शन का क्रम जारी रहा।वार्षिकोत्सव के अवसर पर बाबा के दरबार को कोलकाता के फूल बंगला, दिल्ली से पर्पल डेजी, लाल एंथूरियम, जूही, मोगरा और 108 पंखुड़ियों वाले कमल, ऑर्किड व टाटा रोज समेत अन्य सुगंधित फूलों से सजाया गया। देशी-विदेशी फूलों से सजा अलौकिक दरबार श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र बना। सुबह हवन-पूजन के बाद 400 श्याम भक्तों ने सामूहिक रूप से श्रद्धा और भक्ति के साथ श्री श्याम अखंड ज्योत पाठ किय...