मुजफ्फर नगर, अगस्त 1 -- मुजफ्फरनगर। पचेंडा रोड स्थित दिव्य ध्यान योग आश्रम में श्रावण मास के उपलक्ष्य में आयोजित एक माह के श्रीरामायण पारायण महायज्ञ के दूसरे दिन श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ पड़ा। पूरे आश्रम परिसर में वैदिक मंत्रोच्चार, भजन-कीर्तन और रामायण की चौपाइयों से आध्यात्मिक ऊर्जा बनी रही। मुख्य अतिथि दंडी स्वामी महादेव आश्रम महाराज ने कहा कि श्रावण मास में शिव आराधना संग रामायण श्रवण अत्यंत पुण्यदायी है और इससे मोक्ष की प्राप्ति होती है। आचार्य पंडित रामचंद्र मिश्रा प्रतिदिन सायं 4 से 6 बजे तक पाठ करा रहे हैं। उन्होंने प्रभु श्रीराम के चरित्र को सत्य, मर्यादा और त्याग का अनुपम उदाहरण बताया।आश्रम यह भी पढ़ें- Dhanbad News: शिव मंदिर में श्रीरामचरितमानस मास पारायण शुरू के पीठाधीश्वर स्वामी श्रीभगवान आश्रम महाराज ने बताया कि पूरे श्राव...