मुजफ्फर नगर, मई 15 -- मुजफ्फरनगर। पचेंड़ा रोड स्थित दिव्य ध्यान योग आश्रम में आभार बैठक हुई। बैठक में आश्रम के पीठाधीश्वर स्वामी श्रीभगवान आश्रम महाराज ने 11 मई को आयोजित अपने तृतीय दीक्षा दिवस और आत्म बोध चेतना के पुष्प पुस्तक विमोचन कार्यक्रम की सफलता के लिए सभी अतिथियों व श्रद्धालुओं का आभार जताया। वरिष्ठ व्यापारी नेता संजय मिश्रा ने इस आयोजन को ऐतिहासिक व आध्यात्मिक ऊर्जा से परिपूर्ण बताया। उन्होंने कहा कि पुस्तक विमोचन कार्यक्रम मुख्य आकर्षण रहा। इस दौरान केके शर्मा, पंडित ऋषभदेव शर्मा, वीरेंद्र शर्मा, डॉ. संदीप शर्मा सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...