अयोध्या, अप्रैल 11 -- अयोध्या,संवाददाता। श्रीराम जन्मभूमि परिसर में राम मंदिर सहित निर्मित सभी 18 मंदिरों के निर्माण के पीछे निर्धारित भूमिका है। यद्यपि श्रीराम जन्मभूमि में मंदिरों की श्रृंखला तैयार करने के कारण तीर्थ क्षेत्र को आलोचनाओं का भी शिकार बनना पड़ा। फिर भी अलग-अलग मंदिरों का निर्माण वास्तु शास्त्र के अनुसार कराया गया और विधिपूर्वक सभी मंदिरों में देव विग्रहों की प्रतिष्ठा भी कराई गयी। इन सभी मंदिरों में आम श्रद्धालुओं का दर्शन रविवार से शुरू हो जाएगा। हालांकि पास के जरिए सीमित संख्या में ही दर्शन शुरू होगा। फिर भी यहां आने वाले श्रद्धालु गण अलग-अलग मंदिरों के महत्व को समझ सकेंगे।आम श्रद्धालुओं के दर्शन के पहले भवन-निर्माण समिति चेयरमैन नृपेन्द्र मिश्र की पहल पर सभी मंदिरों का दर्शन व परिसर का भ्रमण मीडिया कर्मियों को कराया गया...