अयोध्या, अप्रैल 22 -- अयोध्या, संवाददाता। मौसम की तपिश से श्रद्धालुओं को बचाने एवं राहत पहुंचाने के लिए राम मंदिर के तीर्थ यात्री सुविधा केंद्र (पीएफसी) में बनाए गए दो-दो वातानुकूलित प्रतीक्षालय को आम श्रद्धालुओं की सुरक्षा सुविधा के लिए खोल दिया गया है। इन दोनों प्रतीक्षालय का निर्माण राम मंदिर के साथ ही हुआ है लेकिन इसे अब आधुनिक सुविधाओं से लैस कर दिया गया है। यहां पीने के लिए स्वच्छ जल जिसकी आपूर्ति आरोप प्लांट से हो रही है, की व्यवस्था की गयी है। इसके अतिरिक्त ओआर एस का घोल भी सभी श्रद्धालुओं को सुलभ कराया जा रहा है।किसी एयरपोर्ट के लाउंज की तर्ज पर निर्मित इस प्रतीक्षालय में तीन हजार श्रद्धालुओं के बैठने के लिए आरामदायक स्टील की कुर्सियां व पंखे भी लगाए गए है। यह भी पढ़ें- मिथिला की 15 महिला कलाकारों ने दो महीने में तैयार किया पेंटि...