अयोध्या, मार्च 30 -- अयोध्या, संवाददाता। चैत्र शुक्ल पूर्णिमा के पर्व पर दक्षिण भारत की परम्परा में हनुमान जी की जयंती मनाई जाती है। राम मंदिर में उत्तर और दक्षिण भारत की दोनों परम्पराओं का निर्वाह शुरू किया गया है। इसके चलते यहां चैत्र पूर्णिमा तदनुसार दो अप्रैल को राम मंदिर में भी भव्यता के साथ हनुमान जी जयंती मनाई जाएगी। इस उपलक्ष्य में प्रातः काल से ही अनुष्ठान किया जाएगा। पुनः मध्याह्न में राजभोग आरती के साथ प्राकट्य की आरती उतारी जाएगी। हनुमान जयंती के इस पर्व पर प्राकट्य आरती के एक घंटा पहले भगवान का पंचामृत से अभिषेक किया जाएगा।पुनः नवीन परिधान धारण कराए जाएंगे और उनका भव्य श्रृंगार भी किया जाएगा। इस अवसर पर परकोटे की दक्षिणी भुजा के मध्य निर्मित हनुमान जी मंदिर का पट पूरे दिन खुला रहेगा जिससे कि श्रद्धालु दर्शन कर सकेंगे। हालांकि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.