अयोध्या, अप्रैल 14 -- अयोध्या,संवाददाता। राम मंदिर प्रांगण में रामलला व राम परिवार सहित करीब 18 मंदिरों के निर्माण के बाद सोमवार से आम श्रद्धालुओं के दर्शन के लिए मंदिरों के कपाट खोल दिए गये है। फिर भी मंदिरों में नियमित पुजारियों का अभाव बरकरार है। यदि रामलला व राम परिवार को छोड़कर शेष मंदिरों में न्यूनतम दो-दो पुजारियों की जरूरत मानी जाय तो भी अतिरिक्त 32 पुजारियों की तैनाती होनी है। राम मंदिर के प्रथम व द्वितीय तल को मिला कर कुल 20 पुजारी तैनात हैं। यही पुजारी दोनों पालियों में शेष मंदिरों के पट खोलकर आरती व भोग लगाने के लिए जाते हैं और पुनः पट बंद कर देते थे, जब से सभी मंदिरों में दर्शन शुरू हुआ है तब से मंदिरों के पट खुला रखना आवश्यक हो गया है। यह भी पढ़ें- रामकृष्ण मिशन में चार तल्ला भव्य मंदिर तैयार, 19 अप्रैल को होगा उद्घाटन इसके ...