अयोध्या, अप्रैल 13 -- अयोध्या, संवाददाता। राम मंदिर परिसर में रामलला व राम परिवार सहित सभी 18 मंदिरों में सोमवार से दर्शन की शुरुआत हो गयी। श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ने इस व्यवस्था के अन्तर्गत सामान्य दर्शन पास के अलावा सुगम व विशिष्ट दर्शन पास के लिए कुल 15 सौ दर्शन पास निर्गत किया था। इनमें सामान्य, सुगम व विशिष्ट दर्शन के लिए अलग-अलग पांच-पांच सौ पास शामिल थे। इस प्रकार कुल 15 सौ पास प्रत्येक ब्लाक के लिए थे। इस दर्शन पास के लिए आनलाइन बुकिंग 11 अप्रैल से शुरू हुई। हालांकि इसका बहुत प्रचार न होने के कारण सुबह के स्लाट को छोड़कर सायंकाल के हर स्लाट में आधे के करीब पास खाली रह गये। यह भी पढ़ें- पहली बार आम श्रद्धालुओं को मिलेगा सभी मंदिरों में दर्शन इसके कारण काफी श्रद्धालुओं को सोमवार की सुबह भी ये पास सुलभ हो गए।13 घंटे की दर्शन अ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.