अयोध्या, अप्रैल 8 -- अयोध्या, संवाददाता। श्रीराम जन्मभूमि में रामलला के अस्थाई मंदिर का स्मारक बनकर तैयार हो गया है। लार्सन एंड टुब्रो के द्वारा इसका निर्माण पूरा कर लिए जाने के बाद अब हैंडओवर करने की तैयारी है। फिलहाल हैंड ओवर की तिथि का निर्धारण भवन-निर्माण समिति चेयरमैन नृपेन्द्र मिश्र नवीन स्मारक का अवलोकन करने के बाद करेंगे। उनका आगमन इसी हफ्ते है। करीब 20 फिट ऊंचे इस स्मारक का निर्माण राजस्थान के बंशी पहाड़ पुर के लाल बलुआ पत्थरों से ही किया गया है और मंदिर की तर्ज पर स्मारक के ऊपर भी मंडप का निर्माण किया गया है।हालांकि यह मंडप पत्थरों के बजाय कांक्रीट से तैयार किया गया है। स्मारक के चारों ओर चबूतरा बनाया गया है जिस पर स्टील की रेलिंग लगाई जानी शेष है। इसके अलावा स्मारक की आंतरिक सज्जा का कार्य भी पूर्ण हो चुका है। एल एण्डटी के परिय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.