अयोध्या, मार्च 25 -- अयोध्या,संवाददाता। राम मंदिर में बुधवार को आम श्रद्धालुओं को मध्याह्न 12 बजे रामलला की होने वाली राजभोग आरती देखने का सौभाग्य नहीं मिल सका। रामलला की ललाट पर सूर्य तिलक के ट्रायल की वजह से यह संभव नहीं हो पाया। बताया गया कि सीबीआरआई व आप्टिका लिमिटेड बंगलुरु के वैज्ञानिकों के दल ने राम मंदिर में लगे स्थाई उपकरणों का पहले परीक्षण किया। इसके उपरांत ठीक 12 बजे भगवान के मंदिर के सामने पर्दा लगा दिया और फिर जैसे ही भगवान की आरती शुरू हुई, उसी समय सूर्य किरणों को परावर्तित कराकर भगवान के ललाट पर लाया गया। यह स्थिति चार मिनट तक बरकरार रही। इस तरह करीब 20 मिनट तक चलने वाली आरती के दौरान यह ट्रायल बार-बार दोहराया गया। इसके कारण आम श्रद्धालु व पास धारकों दोनों को राजभोग आरती का दर्शन नहीं मिल पाया।पुजारियों के मुताबिक सूर्य तिल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.