अयोध्या, मार्च 17 -- कमलाकान्त सुन्दरम अयोध्या। वर्ष प्रतिपदा के अवसर पर गुरुवार को राम मंदिर में आयोजित श्रीराम यंत्र स्थापना समारोह में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु के अलावा आमंत्रित पांच हजार अतिथियों की पहली खेप परिसर में स्थित 15 मंदिरों में भी दर्शन प्राप्त करेगी। इन अतिथियों का दर्शन राष्ट्रपति मुर्मु की वापसी के नियत समय अपराह्न तीन बजे के बाद होगा। श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ने इन सभी दर्शनार्थियों को सप्त मंडपम के अलावा शेषावतार मंदिर व परकोटे के सभी छह मंदिरों में दर्शन कराने की योजना बनाई है।सप्त मंडपम सहित अन्य मंदिरों में आम श्रद्धालुओं को शीघ्रातिशीघ्र दर्शन शुरू कराने का दबाव श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र पर है लेकिन एक तरफ सुरक्षा मानकों के पालन सुनिश्चित कराने की कठिनाईयों के अलावा सबसे बड़ा संकट एजेंसियों के द्वारा नि...