दिव्य ज्योति जाग्रति ने मनाया गुरु पूर्णिमा महोत्सव
बरेली, अगस्त 4 -- दिव्य ज्योति जाग्रति संस्थान (डीजेजेएस) की बरेली शाखा की ओर से नैनीताल रोड स्थित निजी होटल में सोमवार को श्री गुरु पूर्णिमा महोत्सव आयोजित किया गया। कार्यक्रम में बरेली समेत आसपास के क्षेत्रों से साढ़े तीन हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने भाग लिया। मुख्य वक्ता साध्वी जयवाणी भारती ने कहा कि गुरु केवल शिक्षक नहीं, बल्कि ऐसी जागृत शक्ति हैं जो साधक को ईश्वर का साक्षात्कार कराकर जीवन के वास्तविक लक्ष्य की ओर ले जाती हैं। कार्यक्रम का समापन गुरु आरती और महाप्रसाद वितरण के साथ हुआ।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.